Jaanvi Kapoor and Shikhar Pahariya: बीते कुछ दिनों एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी थी. जिसमें जानवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थी. इस पार्टी में फिल्म जगत के बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हुए थे. सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, मीका सिंह, जैसे बड़े कलाकार इस पार्टी में शामिल थे. अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट के सगाई में कई बड़े-बड़े चेहरे दिखाई दिए लेकिन सबकी निगाहें जानवी कपूर पर आकर अटक गई थी. मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिछले दो-तीन महीनों से जान्हवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही है. जहां दोनों की रिलेशनशिप के बारे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर क्या वह फिर से रिलेशनशिप में आ रहे हैं।
क्या Jaanvi Kapoor और शिखर पहाड़िया फिर से आ रहे रिलेशनशिप में
एक बार फिर जानवी कपूर और शिखर पहाड़िया रिलेशनशिप में दिख रहे हैं. आपको बता दें कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी में जानवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ महीने पहले ही दोनों ने एक दूसरे से बातें करना शुरू किया, जिसके बाद जानवी और शिखर ने फैसला लिया कि वह एक बार फिर से अपने रिश्ते को मौका देना चाहते हैं. बता दें कि इससे पहले भी जानवी को कई बार शिखर पहाड़िया के साथ देखा जा चुका है. लेकिन जानवी कपूर ने इस रिलेशनशिप के बारे में अभी कुछ खास बात नहीं बताई है। ये भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika merchant की सगाई का एंटीलिया में हुआ जश्न,
शिखर पहाड़िया के साथ होती रही स्पॉट जानवी कपूर
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले भी जानवी को कई बार शिखर पहाड़िया के साथ देखा जा चुका है. अनंत अंबानी के सेरेमनी पार्टी पर फिर एक बार दोनों को एक साथ देखा गया है. बताया जा रहा है वह रिलेशनशिप में है, बीते कुछ दिन पहले जानवी कपूर कॉफी विद करण 7 में बतौर गेस्ट शामिल हुई थी. तब उन्होंने अपने और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप की बातें एक्सेप्ट की थी. उस समय सोशल मीडिया पर जानवी और शिखर पहाड़िया की कुछ तस्वीर वायरल हुई थी. जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों का पैचअप हो गया है।
जानवी कपूर के घर स्पॉट हुए शिखर पहाड़िया
24 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया। जिसमें जानवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे. बता दें कि अनिल कपूर के बर्थडे से ज्यादा जानवी कपूर और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की चर्चा हो रहा था. दरअसल इस पार्टी में शिखर पहाड़िया भी शामिल हुए थे, उस पार्टी में जानवी कपूर के पापा बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों को एक साथ सपोर्ट किया गया. बोनी कपूर ने मीडिया के सामने उसके साथ पहली बार पब्लिक अपीयरेंस भी दिया था।
Facebook Group | Join Now |
ये भी पढ़ें:-