कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ जिसका ट्रेलर आ चुका है जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रिमेक है. आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं।

साल 2022 में जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की फिल्म जहां फ्लॉप हो रही थी, वही कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक अलग ही छाप छोड़ दिया. वह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. कार्तिक आर्यन की कैरियर की बात करें तो उन्होंने 11 साल में कुल 12 फिल्मों में काम किया हैं और उनकी सारी फिल्में लगभग बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट ही रही और आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की इनमें से 4 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही हैं।
कार्तिक आर्यन के बॉलीवुड कैरियर, फिल्म और बॉक्स ऑफिस के कमाई
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन व अभिनेत्री कीर्ति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ जिसे रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं इस फिल्म को 60 करोड़ की बजट में बनाया गया है. ‘शहजादा’ मूवी साउथ के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का रीमेक है।
01. प्यार का पंचनामा (2011)

- बजट– 10 करोड़ रुपए
- कमाई– 17 करोड़ रुपए
- स्टारकास्ट– नुशरत भरुचा, सोनाली सहगल, इशिता राज
- डायरेक्टर– लव रंजन
02. फिल्म– आकाश वाणी (2013)

- बजट– 10 करोड़ रुपए
- कमाई– 2.24 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– नुशरत भरुचा, फातिमा सना शेख, सनी सिंह
- डायरेक्टर– लव रंजन
03. फिल्म– कांची (2014)

- बजट– 24 करोड़ रुपए
- कमाई– 53 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– मिष्ठी, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती
- डायरेक्टर– सुभाष घई
04. फिल्म– प्यार का पंचनामा 2 (2015)

- बजट– 22 करोड़ रुपए
- कमाई– 88 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– नुसरत भरुचा, सोनाली सहगत, ओमकार कपूर
- डायरेक्टर– लव रंजन
05. फिल्म– गेस्ट इन लंदन (2017)

- बजट– 10 करोड़
- रुपएकमाई– 13 करोड़ों रुपए
- स्टार कास्ट– कृति खरबंदा, परेश रावल, तनवी आज़मी
- डायरेक्टर– अश्वनी धीर
06. फिल्म– सोनू के टिटू की स्वीटी (2018)

- बजट– 40 करोड़ रुपए
- कमाई– 152.75 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– सनी सिंह, नुशरत भरुचा
- डायरेक्टर– लव रंजन
07. फिल्म– लुका छिपी (2019)

- बजट– 34 करोड़ रुपए
- कमाई– 128.6 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– कृति सेनन, अपारशक्ति खुराना
- डायरेक्टर– लक्ष्मण उटेकर
08. फिल्म– पति पत्नी और वो (2019)

- बजट– 28 करोड़ रुपए
- कमाई– 117.79 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– भूमि पेडणेकर, अनन्य पांडे
- डायरेक्टर– मुघसर अजीज
09. फिल्म– लव आज कल 2 (2020)

- बजट– 40 करोड़ रुपए
- कमाई– 52 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– सारा अली खान, आरूषी शर्मा, रणदीप हुड्डा
- डायरेक्टर– इम्तियाज अली
10. फिल्म– भूल भुलैया 2 (2022)

- बजट– 70 करोड़ रुपए
- कमाई– 267 करोड़ रुपए
- स्टार कास्ट– तब्बू, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा
- डायरेक्टर– अनीस बज्मी
अवश्य पढ़ें:-